जब गोली मारी तब पूर्व प्रेमियों के साथ थी नंदिनी, दगाबाज कौन? जांच में खुले कई राज

News Desk
3 Min Read

ग्वालियर में दिनदहाड़े पांच गोली मारकर पत्नी की हत्या मामले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नंदिनी हत्याकांड में प्यार और धोखे की कहानी सामने आई है। नंदिनी अरविंद की तीसरी पत्नी थी। वहीं नंदिनी का अरविंद से पांचवां रिलेशन था। अरविंद और नंदिनी ने पहले से शादीशुदा होने के बावजूद आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज की थी। बीते कई महीनों से नंदनी और अरविंद के बीच झगड़ा चल रहा था। आखिर में परेशान अरविंद ने नंदिनी को बीच सड़क पर गोलियों से भून दिया।
सीएसपी हिना खान ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर को रूप सिंह स्टेडियम रोड पर अरविंद ने नंदिनी परिहार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के पीछे प्यार और धोखे की लंबी कहानी सामने आई है। घटना के वक्त नंदिनी के साथ उसके दो बॉयफ्रेंड अंकुश पाठक और कल्लू पंचाल साथ थे। जैसे ही अरविंद ने रास्ता रोक कर नंदिनी पर कट्टा अड़ाया। कल्लू और अंकुश वहां से भाग निकले। इसके बाद अरविंद ने नंदिनी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। अरविंद के मुताबिक झांसी की रहने वाली नंदिनी केवट का उससे पांचवां रिलेशन था।
बता दें कि घटना शुक्रवार दोपहर शहर के बीचोंबीच स्थित रूप सिंह स्टेडियम के सामने की है। यहां पति अरविंद ने युवती को रोका और उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाश को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह किसी के हाथ नहीं आया। बदमाश ने पुलिसवालों पर भी पिस्टल तान दी। पुलिस को आरोपी पर काबू पाने के लिए आंसू गैस फायर करना पड़ा। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया।

प्रेमी की हत्या में जेल जा चुकी थी नंदिनी
इससे पहले नंदिनी की शादी 10 साल पहले दतिया लांच के ग्राम कैरोना धार निवासी गोटीराम केवट के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके अपने पति के दोस्त छोटू केवट, निमलेश सेन और फिरोज खान से भी अवैध संबंध रहे। नंदिनी ने 2017 में अपने चौथे प्रेमी के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड निमलेश सेन की दतिया में हत्या कर दी थी। हत्या मामले में वह 4 साल 6 महीने जेल में भी रही। 2022 में जेल से छूटने के बाद ग्वालियर आ गई। यहां उसने पार्लर खोल लिया था। इसी दौरान नंदिनी आरोपी अरविंद परिहार के संपर्क में आई। उससे आर्य समाज मंदिर में शादी की। अरविंद की नंदनी से तीसरी शादी थी।

Share This Article