अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी अपने साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज के साथ 3 दिन के लिए भारतीय दौरे पर आए हैं. आज उनके दौरे का तीसरा दिन है. तीसरे दिन मेसी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहुंचे हैं, जहां उनके लिए एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान आईसीसी चैयरमैन जय शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और DDCA अध्यक्ष रोहन जेटली मेसी से मिले. जय शाह ने मेसी को कई चीजे गिफ्ट की.
ICC चेयरमैन जय शाह ने लियोनस मेसी को गिफ्ट की बैट
जय शाह ने लियोनल मेसी को टी20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता टीम इंडिया के ऑटोग्राफ किया हुआ बैट गिफ्ट की. जय शाह ने मेसी के अलावा उनके साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज को टीम इंडिया की जर्सी भी गिफ्ट की.
जय शाह ने मेसी को दी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट
इतना ही टीम इंडिया की इतनी ही नहीं जय शाह ने मेसी को अगले साल भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टिकट भी दी. जय शाह ने जो टिकट दिया, तो 7 फरवरी को भारत और यूएस के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का है.
