विद्युत खंभे पर काम करते समय करंट लगने से कर्मचारी की हुई मृत्‍यु पर आयोग का संज्ञान

News Desk
1 Min Read

जबलपुर जिले की तहसील पाटन संभाग के अंतर्गत बेलखेड़ा क्षेत्र में बिजली सुधार कार्य के दौरान बिजली विभाग के एक आउट सोर्स कर्मचारी की करंट की चपेट में आने से मृत्‍यु होने की घटना सामने आई है। आउट सोर्स कर्मचारी बिहारी लाल बर्मन गत 17 अक्टूबर को बगैर कोई संसाधन के 11केवी बिजली लाइन पर फाल्ट सुधारने अधिकारी के आदेश पर 16 फुट ऊंचे खंभे पर चढ़ा था। इस दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मृत्‍यु हो गई थी।मप्र मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया कि मीडिया रिपोर्ट के आधार पर जनहित में मामले पर स्वतः संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्यपीठ भोपाल में प्रकरण पर सुनवाई करते हुये, आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह की एकलपीठ ने प्रथम दृष्टया मानव अधिकारो के हनन का मामला मानकर, मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर के जनरल मैनेजर से मामले की जांच कराकर, मृतक के उत्तराधिकारी को शासन द्वारा नियमानुसार आर्थिक देय सहायता राशि के संबंध में, की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक सप्‍ताह में मांगा है।

Share This Article