बिजली के खम्भो पर बिना सुरक्षा इंतजाम के कार्य कराने पर आयोग ने लिया संज्ञान

News Desk
1 Min Read

जबलपुर। शहर के गढ़ा क्षेत्र में बिजली के खम्भो पर ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों से बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य कराये जाने का मामला सामने आया है। कर्मचारी 20 से 25 फुट ऊंचे बिजली के खम्भो में चढ़कर काम करते है, किन्तु कार्य हेतु ठेकेदार द्वारा हेलमेट, सेफ्टी हार्नेस, इंसुलेटेड और सुरक्षा हेतु अन्य उपकरणों को उपलब्ध नही कराया जाता है। बगैर संसाधन एवं इंतजाम के काम करने से जल्दबाजी में कर्मचारियों की जान को खतरा बना हुआ है। पूर्व में भी जानलेवा घटनाये हो चुकी है, उसके बावजूद भी ठेकेदारो द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।मप्र मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया कि मीडिया रिपोर्ट के आधार पर जनहित में मामले पर स्वतः संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्यपीठ भोपाल में प्रकरण पर सुनवाई करते हुये, आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह की एकलपीठ ने प्रथम दृष्टया मानव अधिकारो के हनन का मामला मानकर, जबलपुर के मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के जनरल मैनेजर से मामले की जांच कराकर, की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्‍ताह में मांगा है।

Share This Article