भव्यता के साथ निकला विजय नगर भव्य चल समारोह

News Desk
3 Min Read

जबलपुर संस्कारधानी की अनूठी पहल विजयनगर दशहरा चल समारोह अपनी पूरी भव्यता एवं गरिमा के साथ निकला, चल समारोह एकता चौक से प्रारंभ होकर अहिंसा चौक, SBI चौक, दीनदयाल चौक, क़ृषि उपज मंडी, दमोह नाका, मिलोनीगंज होते हुए हनुमानताल मे समाप्त हुआ, विजयनगर चल समारोह के संयोजक जितिन राज एवं अध्यक्ष मनीष खरे ने बताया की चल समारोह को इस वर्ष 10 वर्ष पूर्ण हो रहे है चल समारोह मे 13 समितियों की प्रतिमाएं सम्मिलित हुई , चल समारोह की शुरुआत में मां नर्मदा, राम दरबार, मां दुर्गा की जीवंत झांकीयों का पूजन अर्चन कर आरम्भ किया गया, चल समारोह मे आकर्षण का केंद्र इंदौर से बाहुबली हनुमान, कांतारा झांकी व नागपुर से अघोरी नृत्य, कबर बिच्छू रहें. यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक चल समारोह शाम 6:00 बजे एकता चौक, विजय नगर से प्रारंभ होकर परंपरा अनुसार हनुमान ताल की ओर प्रस्थान किया,चल समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप परमहंसी गोटेगाँव से पधार रहे परम पूज्य ब्रम्हचारी अचलानंद जी महाराज एवं मां बगलामुखी धाम के उपासक ब्रह्मचारी चैत्यानंद जी महाराज रहें , पंडित रामभजन जी, दीपू महाराज द्वारा मन्त्रोंचार के साथ पूजन अर्चन कराया गया, एवं शहर के संत भी इस चल समारोह मे सिरकत करते एवं आशीर्वाद देते नजर आये,चल समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व क्षेत्र विधायक लखन घनघोरिया, विधायक अभिलाष पाण्डेय,जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया,नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, संजय यादव, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा सम्मलित रहे, शहर के नामी और प्रसिद्ध बैंडों की मधुर एवं लयबद्ध संगीतमय प्रस्तुतियां चल समारोह मे सम्मलित रही, चल समारोह मार्ग मे देवी प्रतिमाओ का जगह जगह स्वागत मंच लगाकर स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया गया,आयोजन समिति के सदस्य बसंत ठाकुर ने शहर के समस्त धर्मप्रेमी जनता का अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने,समारोह की शोभा बढ़ाने एवं धर्म लाभ अर्जित करने हेतू धन्यवाद दिया, चल समारोह मे स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए,आयोजन समिति के सदस्य ,अनिमेष चौरसिया, सोनू कुकरेले,योगेश राजपूत अभिषेक रैकवार, अंकित मिश्रा, विशाल चौधरी, हनी राजपूत, पिंटू चौधरी,राजा रैकवार, सचिन जैन,नितिन गोंटिया, मनीष सेन, राजेंद्र चौहान, करणविश्वकर्मा, सिद्धू चौधरी,शिवम् हल्दकार, सौरभ मिश्रा, गगन गुप्ता, आशुतोष शुक्ला,शिवम् अग्रवाल, अंकित दहिया, प्रफुल्ल रावत, प्रियांशु साहू, अतुल शिवहरे, रिंकू मेहरा,शामिल हुए

Share This Article