जबलपुर । मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी( एमपी ट्रांसको) ने 132 केवी सबस्टेशन भिंड की क्षमता वृद्धि करते हुए 50 एमवीए क्षमता का एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया है।इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से सबस्टेशन की ट्रांसफार्मेशन कैपेसिटी बढ़कर 153 एम वी ए की हो गई है।एमपी ट्रांसको ग्वालियर के अधीक्षण अभियंता राजीव तोतला ने जानकारी दी कि इस सब स्टेशन में यह तीसरा ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है, इससे सबस्टेशन में बढ़ते लोड का उचित प्रबंधन किया जा सकेगा।
इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से भिंड जिले की ट्रांसफारमेशन केपैसिटी बढ़कर 1619 एम वी ए की हो गई है।
