कमीशन के खेल के चलते बस हादसे में घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ?

News Desk
2 Min Read

जबलपुर शासकीय अस्पतालों के बजाय निजी अस्पतालों को अग्रणी रखकर कमीशन की राशि की जमकर बंदर बाट हो रही है ?इसका प्रत्यक्ष उदाहरण बीते दिनों हुए खमरिया बस हादसे में घायलो को होमसाइंस कॉलेज के समीप संचालित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के रूप में सामने आया,ये आरोप समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्र ने लगाते हुए आज जिला चिकित्सालय विक्टोरिया में अर्धनग्न प्रदर्शत किया और सी एम एच ओ संजय मिश्रा पर सांठगांठ के आरोप लगाये,मिश्रा का कहना है के निजी अस्पतालों की भर्राशाही ओर खुली लूट की कई बार शिकायतें जिम्मेदार अधिकारी संजय मिश्रा से की गई,

लेकिन मुख्य स्वस्थ अधिकारी द्वारा सिर्फ नोटिस देकर खाना पूर्ति की जा रही है ,ओर इन अस्पतालों पर कार्यवाही नही की जा रही,वही सी, एम,एच ,ओ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी घूंस खोरी का खुला खेल खेल रहे है जिसका हाल ही में लिपिक आकाश गुप्ता को 50,000 की रिश्वत लेने के मामले में आर्थिक अपराध विभाग ने रंगे हाथों पकड़ा,संस्कारधानी में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह कमीशन खोरी की भेंट चढ़ चुकी है पर जिम्मेदार अपनी आंख बंद किये हुए है,इन्ही सब मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं ने प्रदर्शन किया और मुख्य स्वास्थ अधिकारी से निष्पक्ष कार्यवाही करने की मांग की ।

Share This Article