20,000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया जिला अस्पताल का रिकार्ड कीपर

News Desk
2 Min Read

जबलपुर-संस्कारधानी जबलपुर का जिला अस्पताल (विक्टोरिया)यहां कार्यरत कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से आय दिन चर्चा में रहता है एक ऐसा ही मामला ओर प्रकाश में आया जिसमे सी एम एच ओ कार्यालय के रिकार्ड कीपर शाखा प्रभारी को आर्थिक अपराध विभाग के अधिकारियों ने बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा और विधि अनुसार कार्यवाही की,विदित हो के रिकार्ड कीपर आकाश गुप्ता पिता स्वर्गीय प्रभात गुप्ता जो ग्वालियर का निवासी है

और सेठ गोविन्ददास जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ अधिकारी कार्यालय में रिकार्ड कीपर के पद पर कार्यरत है जिसके खिलाफ सिहोरा निवासी मनोज श्रीवास्तव पिता रमेश श्रीवास्तव ने आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत की थी कि पीड़ित की सिहोरा में पैथोलॉजी है जिसकी बीते दिनों जांच की गई थी ओर जांच के दौरान कुछ अनियमितता दर्शाई गई थी जिसके एवज में आकाश गुप्ता द्वारा आपराधिक कार्यवाही न करने के बदले में 50,000 की राशि लेकर मामले को निपटाने की बात की गई ,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी के करीबी होने का दावा करने वाला रिकार्ड कीपर पीड़ित मनोज पर कानूनी कार्यवाही का भय दिखाकर पचास हजार की राशि देने का दवाब बना रहा था ,जिससे परेशान होकर पैथोलॉजी संचालक मनोज श्रीवास्तव द्वारा आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत दर्ज करवाई ,जिस पर कार्यवाही करते हुए अधिकारियों ने मनोज के हाथ से बीस हजार रुपये की राशि पहली किस्त बोलकर रिकार्ड कीपर आकाश गुप्ता को दिलवाई ,जब मनोज ने आकाश को बीस हजार की रिश्वत राशि दी उसी दौरान आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों में आरोपी आकाश को रिश्वत की रकम के साथ धर दबोचा , आर्थिक अपराध शाखा द्वारा रिकार्ड कीपर आकाश गुप्ता पर भरस्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला कायम किया है !

Share This Article