जबलपुर। समरसता सेवा संगठन के तत्वाधान मेंमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की जीवन गाथा पर नौ दिवसीय”श्रीराम कथा” का आयोजन परम पूज्य जगद्गुरु रामनान्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी के श्रीमुख से आगामी 5 अप्रेल से माँ नर्मदा तट गौरीघाट स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज मैदान में होने जा रहा है।
समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया संस्कारधानी के लिए परम सौभाग्य का अवसर है कि पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य जी के श्रीमुख से श्रीराम कथा सुनने का अवसर मिलेगा, यह आयोजन संस्कारधानी की गरिमा के अनुरूप भव्य और दिव्य हो इस हेतु आयोजन समिति एवं स्वागत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आगामी गुरूवार 26 मार्च को शाम 6 बजे से कमरशीयल ऑटोमोबाइल शास्त्री ब्रिज में आयोजित की गई है।
