पावर सेक्टर में विशेषज्ञता ही भविष्य की चुनौतियों का समाधान : एमडी सुनील तिवारी एमपी ट्रांसको सेंट्रल जोन के कार्यपालन अभियंताओं की समीक्षा बैठक आयोजित 

News Desk
1 Min Read

जबलपुर। एमपी ट्रांसको के सेंट्रल जोन के कार्यपालन अभियंताओं की समीक्षा बैठक में प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने कहा कि ट्रांसमिशन क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल कर युवा इंजीनियर भविष्य की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकते हैं। उन्होंने अभियंताओं को रुचि अनुसार उच्च स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भेजने की प्रतिबद्धता भी जताई।उन्होंने मेंटोरशिप कल्चर विकसित करने, मटेरियल एवं ट्रांसफॉर्मर निरीक्षण से सीखने और ई-ऑफिस के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। साथ ही स्वदेशी तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता बताई।भोपाल मे आयोजित इस बैठक मे एमडी ने ‘जीरो एक्सीडेंट पॉलिसी’ के कड़ाई से पालन के निर्देश देते हुए लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।बैठक की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के छहों छंदों के सामूहिक गायन से हुई तथा समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Share This Article