मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के चुनाव का परिणाम आज घोषित हुआ जिसमें जबलपुर शहर को सत्येंद्र कुकरेले सोनू के रूप में नया अध्यक्ष मिला, सोनू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 2188 मतों से पराजित किया जानकारी अनुसार सत्येंद्र कुकरेले सोनू को 10478 एवं दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी अमित सोनकर को 8290 वोट प्राप्त हुए.
इसी तरह परिणामो में पश्चिम विधानसभा के अध्यक्ष पद पर नितिन सिंह ठाकुर, पूर्व विधानसभा के अध्यक्ष पद पर मदुबेश अंसारी, कैंट विधानसभा के अध्यक्ष पद पर सौरभ सिंह यादव एवं मध्य विधानसभा के अध्यक्ष पद पर साहिल यादव ने जीत दर्ज की, मध्य प्रदेश के प्रदेश महासचिव के रूप में शहर से सक्षम गुलाटी सचिव पद पर सागर शुक्ला एवं अदनान अंसारी ने स्थान प्राप्त किया शहर को नया युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मिलने पर पूर्व शहर अध्यक्ष जितिन राज नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा कपिल भोजक बसंत ठाकुर पंकज भोजक शुभम अग्रवाल लालू विश्वकर्मा के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने समस्त विजय प्रत्याशियों को बधाई दी
