सदर खंबताल में पांच दिवसीय कृष्णेश्वर शिवकथा हेतु किया पूजन पाठ

News Desk
1 Min Read

जबलपुर महाकाल संघ के संस्थापक अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि आज खंबताल मार्केट के सामने सदर में सोमवार 9 फरवरी से प्रारंभ होनेवाली पांच दिवसीय कृष्णेश्वर शिवकथा आयोजन स्थल शिवकथा का वाचन करने वाले अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य हिमांशु कृष्ण त्रिपाठी जी महाराज का आगमन हुआ एवं उनके द्वारा बाबा महाकाल भोलेनाथ का पूजन पाठ कर कथा पंडाल लगाने का काम प्रारंभ किया गया , कन्हैया तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि संस्कारधानी जबलपुर में पहली बार कृष्णेश्वर शिवकथा जिसमें भगवान श्री कृष्ण एवं बाबा महाकाल की लीलाओं का वाचन किया जाने के साथ साथ शनिवार 14 फरवरी को सायं 5:00 बजे से महाकाल की विराट सवारी शोभायात्रा का भी आयोजन किया जा रहा है।  इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रीय जनता से उपस्थिति का आग्रह करनेवालों में राधा तिवारी,माया सिंह,नीलू स्वामी,संगीता पिल्ले,श्वेता पिल्ले बैन,अनीता कश्यप,ममता रजक,सुप्रीया तिवारी,किरण ठाकुर,रीना श्रीवास्तव,सपना तालेवर,सुमित यादव,जयराज पिल्ले इत्यादि कार्यकर्ता सम्मिलित हैं।

Share This Article