एम पी ट्रांसको की 400 के.व्ही. ट्रांसमिशन लाइन में सफल लाइव लाइन मेंटेनेंस ग्रिड स्थिरता बरकरार, लंबा आउटेज टला

News Desk
1 Min Read

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) की इंदौर टीम ने 400 के.व्ही. इंदौर–नागदा ट्रांसमिशन लाइन पर सफलतापूर्वक लाइव लाइन मेंटेनेंस कर ग्रिड विश्वसनीयता बनाए रखी। लगभग 200 मेगावाट पावर फ्लो वाली चालू लाइन पर डिस्क इंसुलेटर स्ट्रिंग को बिना शटडाउन के बदला गया, जिससे संभावित लंबे आउटेज को टाला जा सका। अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्रीमती नीलम खन्ना ने बताया कि महाशिवरात्रि के दौरान ग्रिड स्थिरता प्रभावित न हो, इसलिए कार्य लाइव लाइन में ही करने का निर्णय लिया गया। व्हीकल-माउंटेड इंसुलेटेड एरियल वर्क प्लेटफॉर्म, हॉट-स्टिक उपकरणों और वेयर-हैंड तकनीक से मेंटेनेंस सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।लाइव लाइन मेंटेनेंस से विद्युत आपूर्ति निर्बाध रही, इंदौर–नागदा के बीच विद्युत आदान-प्रदान सुरक्षित रहा तथा मध्यप्रदेश को संभावित वाणिज्यिक क्षति से भी बचाव हुआ।

Share This Article