बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शाखा प्रबंधक ने किया लाखों का गबन 

News Desk
2 Min Read

जबलपुर– बेनीखेड़ा शाखा के प्रबंधक प्रीतम कुमार बेहरा ने अपने पद के रसूख का लाभ उठाते हुए दो दूनी बाइस की इबारत लिख डाली ओर 6 लाख रुपये से अधिक के गबन को अंजाम दे दिया ,आर्थिक अपराध शाखा ने बैंक आफ महाराष्ट्र के प्रबंधक प्रीतम बेहरा के खिलाफ गबन,धोखाधड़ी,भ्रस्टाचार,पद के दुरुपयोग का प्रकरण बनाया है, ईओडब्ल्यू एस पी अनिल विश्वकर्मा के अनुसार आरोपी द्वारा 14 दिसम्बर से 7 फरवरी के बीच जबलपुर जिले की बेनीखेड़ा शाखा में हुई वित्तिय अनियमितता के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता व भृष्टचार अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध की गई है,तत्कालीन शाखा प्रबंधक अपने अधीनस्थ कर्मचारी की लॉगिन आईडी का उपयोग किया गया था स्वयं सहायता समूह के 9 खातों से 4 लाख 21 हजार रुपये अपनी पत्नी मोनालिसा बेहरा के खाते में अवैध तरीके से ट्रांसफर किये गए थे,साथ ही आउट सोर्स कर्मचारी मनोज कुमार चक्रवर्ती के नाम पर धोखाधड़ी कर उसका खाता खुलवाकर उसके ए टी एम ओर मोबाइल बैंकिंग का उपयोग करते हुए एक लाख तेतालिस हजार चार सौ असी रुपये निज स्वार्थ हेतु निकाल लिए , गड़बड़झाला की नीति के पोषक प्रीतम बेहरा द्वारा लोक अदालत के दौरान चार एन पी ए खातों की वसूली कर रिकवरी एजेंट की ओर से 38 हजार रुपये नागद राशि जमा कराई गई लेकिन आरोपित ने वह राशि बैंक में जमा न करके स्वयं के पास रख ली,इस तरह लगभग 6 लाख रुपये के गबन का पर्दाफाश हुआ ! मुख्यालय के निर्देश पर निरीक्षक भुवनेश्वरी चौहान द्वारा गबन के इस खेल की जांच की गई जिसमें परत दर परत शाखा प्रबंधक प्रीतम कुमार बेहरा की हेराफेरी गबन की कार्यप्रणाली का खुलासा हुआ,वही इस मामले में बैंक कर्मी,गवाहों ओर ग्राहकों के दस्तावेजों की जांच में बिना अनुमति लेनदेन किये जाने की बात सामने आई ,

Share This Article