जबलपुर ग्रीषमावकाश के बाद स्कूल प्रारम्भ होने पर बच्चों को तिलक लगाकर व फूल बरसाकर उत्सव मनाया गया था जो मात्र एक दिखावा साबित हुआ | जिले के नागपुर रोड, टोल नाला से एक किमी की दूरी पर स्थित बहोरीपार शासकीय एकीकृत शाला में मध्यान्ह भोजन के बाद स्कूली बच्चों से थाली धुलवाई जाने का मामला सामने आया है। शाला में मध्यान्ह भोजन के बाद थालियां धोने का काम हेल्पर का है | जिम्मेदारो की लापरवाही के कारण बच्चों को स्कूल के बाहर लगे हैंड पम्प मे थालिया धोने जाना पड़ता है जबकि वहां हेल्पर नियुक्त भी है , इसके बावजूद बच्चों से ही भोजन के बाद थालियां धुलवाई जाती है। इसके साथ ही जर्जर घोषित हो चुके भवन में ही बच्चों को भोजन कराया जा रहा है। इस कारण बड़ा फरजाना मिर्जा नें बताया की मीडिया रिपोर्ट के आधार पर मामले को जनहित में संज्ञान में लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्य पीठ भोपाल में प्रकरण पर सुनवाई करते हुये, आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह की एकल पीठ प्रथम दृष्टया मानव अधिकारों के हनन का मामला मानकर, जबलपुर के जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी से मामले की जांच कराकर, की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में तलब किया है।
