नितिन भाटिया बने भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक

News Desk
1 Min Read

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल जी की सहमति से भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री मानसिंह यादव ने खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। भाजपा खेल प्रकोष्ठ में जबलपुर से श्री नितिन भाटिया को प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है।श्री नितिन भाटिया वुशु (मार्शल आर्ट) के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रहें है एवं इन्होने अंतर्राष्ट्रीय वुशु खेल स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व किया है साथ ही वुशु खेल स्पर्धा में पांच बार राष्ट्रीय पदक जीता है। श्री भाटिया इसके पूर्व भाजपा मीडिया संपर्क विभाग में प्रदेश सह संयोजक रहें है।श्री नितिन भाटिया की नियुक्ति पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, राज्य सभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद श्री आशीष दुबे, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, विधायक श्री अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू के साथ जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ ने शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Share This Article