मुस्कान प्लाजा में कुत्ते पर कार चढ़ाने का आरोप, रहवासियों ने भरत सोनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की दो शादियों और सोसाइटी में विवाद के आरोपों से मामला गरमाया,

News Desk
2 Min Read

जबलपुर के विजय नगर स्थित मुस्कान प्लाजा में कुत्ते पर कार चढ़ाने के आरोप और सोसाइटी में कथित विवाद को लेकर मामला गरमा गया है। आशीष मिश्रा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नेताओं और सोसाइटी समिति के सदस्यों ने एडिशनल एसपी अंजना तिवारी से मुलाकात कर भरत सोनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रहवासियों का आरोप है कि कुत्ते पर कार चढ़ाने की घटना के बाद से सोसाइटी में गाली-गलौज और विवाद की स्थिति बनी हुई है, वहीं कुत्तों और गायों के साथ मारपीट किए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। इस दौरान भरत सोनी पर दो शादियां करने के आरोप भी लगाए गए। रहवासियों का दावा है कि उनकी पहली पत्नी हिंदू और दूसरी पत्नी मुस्लिम हैं तथा इस संबंध में फोटोग्राफ और वीडियो भी सामने आए हैं। शिकायतकर्ताओं ने यह भी कहा कि भरत सोनी के कथित तौर पर कलमा और दोहे पढ़ने की बातें सामने आई हैं, जिसे उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता से जोड़ते हुए अपनी बात रखी। हालांकि, इन सभी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, पुलिस के अनुसार, विजय नगर थाने में पशु क्रूरता के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है और रहवासियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के आधार पर साक्ष्य जुटाकर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article