जबलपुर। शहर के प्रमुख शासकीय जिला अस्पताल विक्टोरिया में सफाई व्यवस्था बदहाल होने का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में आईसीयू के मुख्य द्वार और आकस्मिक चिकित्सा कक्ष के पास विगत दिनों से गंदा पानी जमा है, और कचरे का ढेर लगा हुआ है । इस कारण मरीजों एवं डॉक्टरों को बदबू और गंदगी के बीच रहना पड़ रहा है एवं आवाजाही के दौरान भी उन्हें कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। म.प्र. मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया की समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार पर जनहित में मामले में संज्ञान स्वतः संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग की मुख्य पीठ भोपाल में प्रकरण पर सुनवाई करते हुये, अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह की एकलपीठ ने मानव अधिकारो के हनन का मामला मानकर, जबलपुर के सीएमएचओ से मामले की जांच कराकर, की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक सप्ताह में मांगा है।
