एमपी ईस्ट डिस्कॉम एमडी अजय गुप्ता ने किया 400 केवी सबस्टेशन का निरीक्षण

News Desk
1 Min Read

जबलपुर  मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री जन विश्वास योजना के अंतर्गत एमपी ट्रांसको के 400 केवी सबस्टेशन सागर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सबस्टेशन की कार्यप्रणाली, लोड प्रबंधन, रबी सीजन में बढ़ने वाली बिजली की मांग के मद्देनजर तैयारियों तथा पावर ट्रांसफॉर्मर की स्थापना से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान श्री गुप्ता ने सबस्टेशन में स्थापित स्काडा की कार्यप्रणाली को समझा। एमपी ट्रांसको सागर के अधीक्षण अभियंता (परीक्षण) श्री के.के. अहिरवाल ने उन्हें इस प्रणाली के कार्यों एवं उपयोगिता की जानकारी दी।श्री गुप्ता ने सबस्टेशन में स्थापित किए जा रहे 500 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफॉर्मर के कार्य की प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली।निरीक्षण के समय ये अधिकारी रहे उपस्थित इस अवसर पर सागर रीजन डिस्कॉम के मुख्य अभियंता एस.आर. येम्दे, एमडी कार्यालय के महाप्रबंधक नीरज कुचया,सागर परीक्षण सर्किल के अधीक्षण अभियंता के के अहिरवाल,सागर ओएंडएम की अधीक्षण अभियंता श्रीमती चंद्ररेखा प्रभाकर तथा , सागर टेस्टिंग संभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के. गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Share This Article