डैम के बैकवॉटर क्षेत्र से गुजरने वाली 220 केवी लाइन का शिफ्टिंग कार्य पूरा विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए एमपी ट्रांसको की पहल

News Desk
1 Min Read

जबलपुर । मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने ग्वालियर के रामौआ डैम के बैकवॉटर क्षेत्र के समीप से गुजरने वाली 220 केवी महलगांव (ग्वालियर)-दतिया ट्रांसमिशन लाइन की शिफ्टिंग का कार्य पूरा कर लिया है। पुरानी लाइन बैकवॉटर क्षेत्र के नजदीक होने से मानसून में जलस्तर बढ़ने पर कंडक्टर के पानी के संपर्क में आने की आशंका रहती थी, इसलिए लाइन को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया।ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस के मुख्य अभियंता श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस कार्य में पुरानी लाइन के 8 टावर हटाए गए, जिनसे संबंधित लाइन की लंबाई 2.860 किलोमीटर थी। इनके स्थान पर 10 नए टावर स्थापित कर 3.406 किलोमीटर लंबी नई लाइन तैयार की गई है।समय रहते पूरा किया गया यह कार्य ग्वालियर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित व निर्बाध बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इससे ट्रांसमिशन लाइन की विश्वसनीयता भी बढ़ी है।

Share This Article