स्लग: विजय नगर मुस्कान प्लाजा विवाद: भरत सोनी ने मांगी माफी

News Desk
2 Min Read

जबलपुर के विजय नगर स्थित मुस्कान प्लाजा में एक कुत्ते के ऊपर कार चढ़ने की घटना को लेकर चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भरत सोनी ने सामने आकर इस पूरी घटना पर अपनी सफाई दी और सोसाइटी व शहर की जनता से खुले तौर पर माफी मांगी। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके बेटे से गलती से गाड़ी कुत्ते पर चढ़ गई थी, जिसके बाद उपजे तनाव और हंगामे के बीच वे अपने परिवार को संभाल नहीं पाए थे। प्रेसवार्ता में भरत सोनी ने घोषणा की कि वे घायल कुत्ते के इलाज में लग रहे और भविष्य में लगने वाले समस्त खर्च का पूरा अनुदान उठाने के लिए तैयार हैं। साथ ही, उन्होंने घटना के दौरान एनजीओ और स्थानीय निवासियों (विशेषकर भोसले जी) के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों और शब्दों के लिए भी दिल से माफी मांगी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे विवाद के पीछे आकाश मिश्रा का हाथ था, जिन्होंने उनके परिवार और एक किराएदार के बीच ḥ रंजिश के तहत षhĥड्यंत्र रचकर इस मामले को हवा दी थी। बहरहाल, सोनी परिवार ने इस मामले से जुड़े सभी गिले-शिकवे मिटाकर पुलिस थाने में दर्ज शिकायतों को भी आपसी सहमति से समाप्त करने की बात कही

Share This Article