दीपावली पर प्रदेश में निर्बाध विद्युत पारेषण सुनिश्चित करने प्रबंध संचालक ने की केंद्रीयकृत कंट्रोल रुम से रियल टाइम मानिटरिंग.1278 ट्रांसमिशन लाइनों और 418 एक्स्ट्रा हाई टेंशन सबस्टेशनों से हुई सतत् विद्युत आपूर्ति

News Desk
3 Min Read

जबलपुर । दीपावली पर्व पर प्रदेश की 44103 सर्किट किलोमीटर की 1278 ट्रांसमिशन लाइनों तथा 418 एक्स्ट्रा हाई टेंशन सबस्टेशनों के माध्यम से निर्बाध विद्युत पारेषण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने दीपावली की रात मुख्यालय जबलपुर स्थित केंद्रीयकृत स्काडा कंट्रोल सेंटर पहुंचकर प्रदेश के विभिन्न महानगरों और जिलों में विद्युत लोड की स्थिति की रियल टाइम मानिटरिंग की। उन्होंने स्काडा मॉनिटर पर विभिन्न सबस्टेशनों के पावर ट्रांसफार्मरों और फीडरों पर दर्ज लोड, ट्रांसमिशन लाइनों की ट्रिपिंग तथा उन पर विद्युत भार की रियल टाइम मानिटरिंग की।दीपावली पर्व के अवसर पर प्रदेश में कहीं भी ट्रांसमिशन लाइनों में ब्रेकडाउन नहीं हुआ। जिन चार फीडरों पर ट्रिपिंग आई थी उन्हें न्यूनतम समय में पुनः चार्ज कर दिया गया।1060 पावर ट्रांसफार्मर और 1278 लाइनों से हुई आपूर्ति ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि दीपावली के पर्व पर 8 नवंबर को प्रदेश की अधिकतम मांग 17893 मेगावाट एमपी ट्रांसको ने सफलतापूर्वक हैंडल की। रात को पीक लोड अवर्स मे अधिकतम मांग 11405 मेगावाट भी बिना किसी व्यवधान के पूरी की गई।इसके लिए प्रदेश के 418 एक्स्ट्रा हाई टेंशन सब स्टेशन के साथ 400 केवी की 417 लाइने, 220 केवी की 310 लाइने एवं 132 केवी की 921 लाइनों सहित कुल 1278 लाइनों एवं 2308 फीडरों के माध्यम से रौशनी के पर्व पर उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई।ड्यूटी पर तैनात कर्मियों का बढ़ाया उत्साह इस दौरान प्रबंध संचालक ने दीपावली की रात विद्युत पारेषण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात मेंटेनेंस फील्ड टीम के कार्मिकों से भी मुलाकात की। उन्होंने फील्ड में तैनात टीम की कार्यप्रणाली और तैयारियों का जायजा लिया तथा पर्व के दौरान पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने त्योहार के अवसर पर निर्बाध विद्युत पारेषण बनाए रखने में फील्ड टीम की भूमिका की सराहना भी की।220 केवी सबस्टेशन जबलपुर का किया मुआयना महाकौशल की पारेषण व्यवस्था का जायजा लेने प्रबंध संचालक 220 केवी सबस्टेशन नयागांव भी पहुंचे। यहां उन्होंने जनरेटिंग स्टेशनों से विद्युत आपूर्ति, ट्रांसमिशन लाइनों पर लोड एवं ट्रिपिंग तथा पावर ट्रांसफार्मरों और जबलपुर से निकलने वाले 33 केवी फीडरों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सबस्टेशन के ऑपरेटर्स से तकनीकी व्यवस्थाओं और विद्युत आपूर्ति की निगरानी के संबंध में भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सबस्टेशन में दीपावली की रात ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया तथा सतर्कता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Share This Article