जबलपुर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन कल शुक्रवार 21 नवम्बर 2025 को दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय रानीताल में किया गया है। युवा सम्मलेन को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं जबलपुर संभाग के प्रभारी श्री राहुल कोठारी जी सम्बोधित करेंगे। युवा सम्मलेन में सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री योगेंद्र सिंह ठाकुर ने युवा साथियो से उपस्थिति की अपील की है।नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं जबलपुर संभाग प्रभारी राहुल कोठारी का आगमन कल शुक्रवार 21 नवम्बर को दोपहर 12:30 बजे रेल मार्ग से होगा। श्री कोठारी यहाँ भाजपा द्वारा आयोजित युवा सम्मलेन में शामिल होने के साथ अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
