CMHO के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन,नकली नोट,नकली सोने के सिक्के भेंट करने पहुचे ।

News Desk
2 Min Read

जबलपुर :- समाजवादी पार्टी ने स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ मंगोवर दोपहर 2 बजे जिला अस्पताल के बाहर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. संजय मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें प्रतीकात्मक रूप से ‘नकली नोट और सोने के सिक्के’ भेंट किए। सपा प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार दीमक की तरह फैल चुका है

और अधिकारी एसी कमरों में बैठकर अपनी जेबें भरने में मस्त हैं, जबकि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब जनता बुनियादी इलाज के लिए तरस रही है।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जिले में दो-दो कमरों के फर्जी अस्पताल धड़ल्ले से चल रहे हैं और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर दोपहर तक भी नहीं पहुंचते। हाल ही में बरेला में प्रसूता की मौत और डिंडोरी में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों का हवाला देते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने विभाग की लापरवाही पर कड़ा रोष जताया। इस दौरान वे अपने साथ उन पीड़ित मरीजों को भी लाए थे जो इलाज के खर्च के कारण कर्ज में डूब चुके हैं या अपाहिज हो गए हैं। सपा ने चेतावनी दी है कि यदि इन लापरवाह अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और भी उग्र होगा कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता दीपांशु साहू, घनश्याम पटेल,राहुल अहिरवार,दीपेंद्र दुबे ,राम बालक पटेल, मनोज चौधरी एवं अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Share This Article