आईटीआई विद्यार्थियों ने समझी ट्रांसमिशन नेटवर्क की कार्यप्रणाली-

News Desk
1 Min Read

जबलपुर। आईटीआई धामनोद के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के 132 केवी सब स्टेशन जैतापुरा-पलासिया का औद्योगिक भ्रमण किया। यह भ्रमण कार्यपालन अभियंता श्रीमती विनीता भावसार के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को ट्रांसमिशन नेटवर्क की कार्यप्रणाली, अति उच्च दाब विद्युत पारेषण, ट्रांसफॉर्मर, सर्किट ब्रेकर एवं अन्य उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई। कनिष्ठ अभियंता आत्माराम पटेल ने सुरक्षा मानकों एवं सावधानियों के महत्व से भी अवगत कराया।इस भ्रमण से विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान एवं व्यावहारिक समझ में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

Share This Article