जबलपुर- जगत के नाथ महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी 15 दिनों के स्वास्थ्य लाभ के पश्चात भक्तो को दर्शन देने रथ में सवार होकर भाई भलभद्र एवं बहिन देवी सुभद्रा के साथ भ्रमण पर निकलेंगे और 12 दिन अपनी मौसी के घर विश्राम करेंगे।साहू समाज के कोठिया श्रीकान्त साहू ने बताया प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वात्री साहू समाज द्वारा संचालित श्री जगदीश स्वामी कर्मा माई शंकर भगवान मंदिर ट्रस्ट के संयोजन में जगत के नाथ भगवान जगन्नाथ स्वामी जी रथयात्रा महोत्सव आषाढ़ शुक्ल द्वितीया गुरुवार 16 जुलाई 2026 को आयोजित है। साहू समाज द्वारा आयोजित रथयात्रा महोत्सव मुख्य अतिथि जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संदीप जैन, विशिष्ट अतिथि वात्री साहू समाज के मुखिया मेहते राजेंद्र साहू, पूर्व महापौर श्री प्रभात साहू, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष श्री रविकिरण साहू, एमआई सी सदस्य रजनी कैलाश साहू एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति में आयोजित है।
जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन एवं समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा प्रातः 11 बजे साहू धर्मशाला में भगवान की महाआरती की जाएगी इसके पश्चात श्री जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा दोपहर 2 बजे साहू धर्मशाला गढ़ाफाटक से प्रारम्भ होंगी, जो चरहाई, बड़े महावीर मंदिर से होते हुए दोपहर 4 बजे बड़ा फुहारा पहुंचेगी जहाँ से रथयात्रा मुख्यमचल समारोह में शामिल होकर कमानिया गेट, सराफा, कोतवाली, मिलोनीगंज चौक, घोड़ा नक्कास, हनुमानताल होते हुए बड़ी खेरमाई मंदिर स्थित सिंहवाहनी मंदिर में सम्पन्न होंगी।उन्होंने बताया जब भगवान 15 दिन के आराम के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो जाते हैं, तो रथ यात्रा से एक दिन पहले ‘नेत्रोत्सव’ मनाया जाता है।नेत्रोत्सव के पावन अवसर पर, मंदिर के मुख्य सेवक एवं भक्त भगवान को शुद्ध जल से स्नान करा कर नेत्रों का प्रतीकात्मक श्रृंगार करते है साथ ही उन्हें नवीन वस्त्र पहनाये जाते है।इसके बाद भक्त ‘नबजौबन दर्शन’ करते हैं, जिसमें उन्हें भगवान के पूर्ण रूप और उनके विशाल, दिव्य नेत्रों के दर्शन प्राप्त होते है।साहू समाज द्वारा इस भव्य और दिव्य रथयात्रा महोत्सव में सहभागी होकर, भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के दर्शन पूजन कर पुण्य लाभ लेने की अपील की है.
