खेलों के माध्यम से टीम भावना सुदृढ़ करना आयोजन का उद्देश्य : एमडी सुनील तिवारी एमपी ट्रांसको में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

News Desk
2 Min Read

जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता–2026 का शुभारंभ ज्योति क्लब परिसर, रामपुर में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कंपनी के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि मध्य प्रदेश विद्युत महिला मंडल की अध्यक्ष डॉ. अंजना तिवारी रहीं।इस अवसर पर प्रबंध संचालक ने अपने उद्बोधन में कहा कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्देश्य मनोरंजन नहीं, बल्कि कार्मिकों एवं उनके परिजनों के बीच टीम ट्रांसको की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी जितने अच्छे खिलाड़ी हैं, उतने ही अपने कार्यालयीन कार्यों में भी निपुण, गंभीर और विशिष्ट हैं।उन्होंने प्रतियोगिता के दायरे को विस्तारित करते हुए इसमें सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं कार्मिकों के परिजनों को भी सम्मिलित किए जाने पर आयोजकों को साधुवाद दिया।चार दिवसीय प्रतियोगिता में शामिल हैं छह खेल प्रतियोगिता के संयोजक एवं कार्यपालन अभियंता श्री इकबाल खान ने बताया कि चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल छह खेल—टेबल टेनिस, शतरंज, बैडमिंटन, कैरम, रस्साकसी एवं स्पून रेस को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में ट्रांसमिशन कंपनी के नियमित, संविदा, आउटसोर्स, सेवानिवृत्त कार्मिकों के साथ-साथ उनके पारिवारिक सदस्य भी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।आज के परिणाम प्रतियोगिता में आज पहले दिन खेले गए मुकाबले के परिणाम इस प्रकार रहे रीति, अंजु अलका व मोनिका अंतिम चार में आज महिलाओं के टेबल टेनिस मुकाबले मे गए रीति शुक्ला एवं अंजू नीखरे तथा अलका मिश्रा एवं मोनिका राय सेमीफाइनल में पहुंच गई।पुरुष टेबल टेनिस मैच में देवाशीष चक्रवर्ती , हर्ष श्रीवास्तव , तबरेज चौधरी, सुनील यादव, नरेंद्र पटैल तथा प्रणय राय ने अपने-अपने मैच जीते ।श्री बलप्रीत स्याल आज ज्योति क्लब में आयोजित ट्रांसको टेबल टेनिस के विभिन्न मैच मे निर्णायक की भूमिका में उपस्थित रहे।।

Share This Article