जबलपुर। एम.पी. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) ने अपने 11 कार्मिकों को समयमान वेतनमान का लाभ प्रदान करने के आदेश किये है। इनमें 7 जूनियर स्टेनो को 35 वर्ष के चतुर्थ वेतनमान का लाभ देते हुये
उन्हें स्टाफ ऑफिसर का वेतनमान स्वीकृत किया गया है। लाभांवित होने वालों में श्रीमति संगीता मालवीया, श्रीमति माया जैन, सतीश कुमार विश्वकर्मा, उमाकांत मालवीय, श्रीमति विमला साहू, श्रीमति आभा श्रीवास्तव एवं श्रीमति आशीष कुमार सोनी शामिल है। इसी तरह 4 वरिष्ठ परीक्षण सहायकों को सुपर वाइजर पद का 30 वर्षीय तृतीय समयमान वेतनमान स्वीकृत किया गया है। इनमें वरिष्ठ परीक्षण सहयक राजेश कुमार जैन, नीलेश कुमार पुनवटकर, मनोज कुमार निगम एवं मुकेश कुमार साहू शामिल है।
