एमपी ट्रांसको के 220 केवी सबस्टेशन में 200 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत

News Desk
1 Min Read

जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने प्रदेश के ट्रांसमिशन नेटवर्क को सुदृढ़ करते हुए हरदा जिले के अपने 220 केवी सबस्टेशन हंडिया में नया 200 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उसे सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि पर एमपी ट्रांसको को बधाई देते हुए कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से प्रदेश के साथ क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय एवं निर्बाध होगी। उन्होंने एमपी ट्रांसको के अधिकारियों, अभियंताओं एवं तकनीकी कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य प्रदेश के औद्योगिक, कृषि एवं समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।एम पी ट्रांसको के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री राजेश शांडिल्य ने जानकारी दी कि यह ट्रांसफार्मर पुराने 160 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर के स्थान पर पुरानी फाउंडेशन पर ही अधिक क्षमता के नये 220/132/33 केवी,200 एम वी ए पावर ट्रांसफार्मर को स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है ,

Share This Article