एमपी ट्रांसको के 220 केवी सबस्टेशन में सुरक्षा कार्यशाला 

News Desk
1 Min Read

जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की जीरो एक्सीडेंट पॉलिसी के तहत 220 केवी सबस्टेशन देवास में सुरक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। अतिरिक्त मुख्य अभियंता के. एम. सिंघल ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य मेंटेनेंस कार्यों के दौरान परमिट जारी/निरस्त करने की प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों के पालन को और मजबूत करना था।कार्यशाला का संचालन कार्यपालन अभियंता निर्दोष केरकैटा ने किया। उन्होंने तकनीकी कर्मचारियों को सबस्टेशन यार्ड में ले जाकर वास्तविक परिस्थितियों में सुरक्षित परमिट प्रक्रिया, लाइन डिस्कनेक्शन, अर्थिंग, सेफ क्लियरेंस और इमरजेंसी प्रोटोकॉल की जानकारी दी। कर्मचारियों के प्रश्नों का समाधान भी व्यावहारिक उदाहरणों द्वारा किया गया।कार्यक्रम में सेफ्टी मैन्युअल का अध्ययन कराया गया और सभी कर्मियों को दैनिक कार्यों में सुरक्षा मानकों के कठोर पालन के निर्देश दिए गए।

Share This Article