जबलपुर । मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी( एमपी ट्रांसको) में 1 अप्रैल से मध्य प्रदेश में परीक्षण एवं संचार(टेस्टिंग)विंग के अंतर्गत सभी आधिकारिक संदेशो के संचार के लिए व्हाट्सएप का उपयोग पूर्णतः बंद कर दिया गया है। मुख्य अभियंता राजीव अग्रवाल की पहल एवं निर्देश पर मध्यप्रदेश के सभी 417 सबस्टेशनों सहित संभागीय एवं वृत स्तर के साथ-साथ मुख्य अभियंता कार्यालय के व्हाट्सएप ग्रुपों को स्वदेशी ‘आराताई’ एप पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
इस व्यवस्था के तहत अब व्हाट्सएप ग्रुप अथवा व्यक्तिगत व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से की गई किसी भी प्रकार की सूचना या संवाद को मान्य नहीं माना जाएगा। यहां तक कि व्हाट्सएप के माध्यम से की जाने वाली रिपोर्टिंग को भी “रिपोर्ट न करने” की श्रेणी में रखा जाएगा।
