एमपी ट्रांसको की पारेषण क्षमता में हुई वृद्धि

News Desk
1 Min Read

जबलपुर मध्य प्रदेश शासन के उपक्रम मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने प्रदेश की पारेषण प्रणाली को और सुदृढ़ बनाते हुए 220 केवी सबस्टेशन चापड़ा में 50 एमवीए क्षमता का एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया है। इससे सबस्टेशन की स्थापित ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर 153 एमवीए हो गई है।ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि यह इस सबस्टेशन में स्थापित 132/33 केवी स्तर का चौथा पावर ट्रांसफार्मर है। इससे नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) के पंप हाउस फीडरों सहित मालवा क्षेत्र में सिंचाई एवं घरेलू विद्युत भार का बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा।इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने के साथ ही एमपी ट्रांसको की कुल स्थापित ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर 85,348 एमवीए हो गई है, जबकि वर्तमान में सर्किट में ऊर्जीकृत पावर ट्रांसफार्मरों की संख्या बढ़कर 1,054 हो गई है।

Share This Article