जबलपुर। समरसता सेवा संगठन के तत्वाधान में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत समरसता भ्रगु औषधी वाटिका हेतु वृहत पौधारोपण का आयोजन प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कल शुक्रवार 9 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे से लम्हेटाघाट के समीप घुघरा जल प्रताप स्थित समरसता भ्रगु औषधी वाटिका में किया गया है।समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष पवन पांडे ने बताया समरसता सेवा संगठन ने अपने इस चौथे वर्ष के कैलेंडर में सेवा कार्यों के साथ ही विगत वर्षों की भांति प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए इस वर्ष भी वृहत पौधारोपण का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया इस वर्ष हम सर्व समाज की सहभागिता से समरसता भ्रगु वाटिका में औषधिय पौधों का रोपण करेंगे।
समरसता सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष संदीप जैन, अध्यक्ष पवन पांडे, सचिव मनोज सेठ ने उपस्थिति की अपील की है।
