जबलपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वें जयंती वर्ष के अवसर पर देश के सभी संसदीय क्षेत्र में यूनिटी मार्च @150 का आयोजन किया जा रहा है इसीलिए तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा यूनिटी मार्च के प्रथम दिवस केंट एवं पश्चिम विधानसभा में सांसद श्री आशीष दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, केंट विधायक श्री अशोक रोहाणी, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज की उपस्थिति में पद यात्रा निकाली गई।जबलपुर महानगर में यूनिटी मार्च का शुभारम्भ केंट विधानसभा अंतर्गत भारतमाता चौक पेंटीनाका से किया गया, भारत माता के पूजन के उपरांत यात्रा प्रारम्भ हुई जो सदर मेन रोड होते हुये शहीद भगत सिंह चौक कटंगा पहुंची जहाँ शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात पश्चिम विधानसभा की यात्रा प्रारम्भ हुई जो गोरखपुर बाज़ार होते हुये आध शंकराचार्य चौक छोटी लाइन फाटक पहुंची जहाँ प्रथम दिवस की यात्रा का विराम हुआ। 
सांसद श्री आशीष दुबे ने इस अवसर पर कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत माता की सेवा करने के साथ वर्तमान भारत की इबारत लिखने का काम किया। सरदार पटेल ने केवल देश को आज़ादी दिलाने में भूमिका नहीं निभाई, बल्कि उन्होंने विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर आधुनिक भारत का नक्शा तैयार किया। उन्होंने अंग्रेजों की सार्वभौम सत्ता के बाद आने वाली चुनौतियों का समाधान पहले से ही खोज लिया था। स्वतंत्रता के संघर्ष के बीच, जब देश विभाजन की भीषण पीड़ा से गुजर रहा था, तब भी उन्होंने अटूट विश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ कहा कि “मुझे भारत माता की सेवा करनी है।” सरदार पटेल ने जो ठान लिया, उसे पूरा करके दिखाया। वे केवल नीति निर्माता नहीं, बल्कि भारत की एकता के शिल्पकार थे।भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने कहा सरदार पटेल का जीवन कर्तव्य, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। वे केवल भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के वास्तुकार थे। उन्होंने प्रशासनिक कुशलता और दृढ़ नेतृत्व से भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी। आज जबलपुर महानगर में विकसित और अखंड भारत के संकल्प को लेकर यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया है। विधायक श्री अशोक रोहाणी ने इस अवसर पर कहा सरदार पटेल का जीवन हमें यह सिखाता है कि चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि हम दृढ़ निश्चय और सूझबूझ के साथ आगे बढ़ें, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। हमें युवा पीढ़ी को भी यही संदेश देना है कि हम सब एक रहेंगे, तो भारत सदैव अजेय और प्रगतिशील रहेगा।सरदार पटेल ने जिस “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की कल्पना की थी उनकी उस भावना को हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी साकार कर रहे है। महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू ने इस अवसर पर कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज सरदार पटेल के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के विचारों को धरातल पर उतारा जा रहा है। यदि हम सब उनके बताए मार्ग पर चलकर एकता, परिश्रम और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर काम करेंगे तो भारत न केवल सशक्त बनेगा, बल्कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य भी प्राप्त हो जाएगा।
दिल्ली बम विस्फोट में मृतको को दी गई श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान गत दिवस दिल्ली में हुये बम विस्फोट में अपनी जान गँवाने वाले मृतक जनों को दो मिनिट का मौन रखकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओ ने श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, शरद अग्रवाल, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, संदीप जैन, अश्वनी पराँजपे, शरद अग्रवाल, रोहित जैन, अंजू भार्गव, अभय सिंह ठाकुर, राजेश मिश्रा, जय सचदेवा, कैलाश साहू, कमलेश अग्रवाल, प्रनीत वर्मा, संतोषी ठाकुर, सोनू वचवानी, कुण्डल राव, डिम्पी विश्वकर्मा, प्रशांत केसरवानी, आशीष राव, सौरभ गोयल, पुष्पराज सेंगर, संतोष यादव, प्रशांत दुबे, माइकल प्रदीप कपूर, अजय पदम, काके आनंद, कौशल सूरी, मनीष दुबे, डॉ संजय चौधरी, विनय अमलाथे, विवेक अग्रवाल, संजय जैन, सुंदर अग्रवाल, विभा उपाध्याय, दामोदर सोनी, श्याम कनोजिया, तनुश्री सिंह, ईशान नायक, रौनक अग्रवाल, सीतारामण दुबे, बाबा श्रीवास्तव, मालती चौधरी, सीमा सिंह, लक्ष्मी जय चक्रवर्ती, प्रिया संजय तिवारी, दिलीप पटेल, मनीष जैन कल्लू, सुरेश पांडे, अखिलेश तिवारी, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा, राहुल दुबे, चित्रकान्त शर्मा, अजय अधिकार,नरेश चौधरी, सहित पार्टी पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उत्तर एवं पूर्व विधानसभा में यूनिटी मार्च कल यूनिटी मार्च के द्वितीय दिवस पर कल बुधवार 12 नवम्बर को उत्तर एवं पूर्व विधानसभा में यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने बताया कल 12 नवम्बर को प्रातः 9:30 बजे उत्तर विधानसभा स्थित पंचकोशी मंदिर निवांडगंज से यात्रा प्रारम्भ होंगी जो बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, कोतवाली, मिलोनीगंज, हनुमानताल से दुर्गा चौक खेरमाई पहुंचेगी जहाँ से पूर्व विधानसभा की यात्रा प्रारम्भ होंगी जो बड़ी खेरमाई, भानतलैया प्रेमसागर, शीतलामाई होते हुये कांचघर चौक में समाप्त होंगी।भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने सभी से द्वितीय दिवस की यूनिटी मार्च में शामिल होने की अपील की है ।
