विनोबा भावे सबस्टेशन के विस्तार एवं उन्नयन का कार्य शीघ्र पूरा करें : एमडी सुनील तिवारी सबस्टेशन को आधुनिक एवं रिमोट संचालित बनाने की तैयारी

News Desk
4 Min Read

जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जबलपुर शहर के महत्वपूर्ण 132 केवी सबस्टेशन विनोबा भावे का निरीक्षण किया। उन्होंने सबस्टेशन के विस्तार एवं उन्नयन से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें गुणवत्ता और मानकों के हिसाब से पूरा करने के निर्देश दिए।नए कंट्रोल रूम एवं तीसरे पावर ट्रांसफार्मर के कार्यों की समीक्षा प्रबंध संचालक ने विनोबा भावे सबस्टेशन के विस्तार के लिए बनाई जा रही नई कंट्रोल रूम बिल्डिंग तथा सबस्टेशन के उन्नयन के लिए तीसरे पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि तीसरा ट्रांसफार्मर स्थापित होने से शहर में लोड प्रबंधन और आसान रह सकेगा उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति, तकनीकी पहलुओं तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की।उन्होंने निर्देश दिए कि शहर के इस महत्वपूर्ण सबस्टेशन में सबस्टेशन ऑटोमेशन सिस्टम तकनीक लागू करने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाए, ताकि भविष्य में इसे रिमोट संचालित सबस्टेशन के रूप में विकसित किया जा सके।उन्नयन कार्यों का किया अवलोकन प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने हाल ही में रीमॉडलिंग किए गए विनोबा भावे सबस्टेशन के विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने सबस्टेशन में किए गए उन्नयन कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि शहर का प्रमुख सबस्टेशन होने के कारण यहां से जुड़े 33 केवी फीडरों की ट्रिपिंग का लगातार विश्लेषण किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर 220 केवी सबस्टेशन गोरा बाजार से बैकफीड सप्लाई की व्यवस्था भी तैयार रखी जाए, ताकि किसी आकस्मिक स्थिति में न्यूनतम संभव समय में शहर की विद्युत आपूर्ति सामान्य की जा सके।विनोबा भावे सब स्टेशन से जोड़ी गई डायरेक्ट 132 केवी लाइन सप्लाई की समीक्षा प्रबंध संचालक ने 220 केवी नयागांव सबस्टेशन से विनोबा भावे सबस्टेशन तक लाई गई सीधी 132 केवी सर्किट के संचालन से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा इस पर ट्रिपिंग और इस लाइन को जोड़ने से शहर को हुए फायदे के बारे में अधिकारियों से जाना।ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस के कार्यपालन अभियंता एपीएस चौहान ने उन्हें अवगत कराया कि जब से विनोबा भावे सब स्टेशन में जबलपुर नयागांव से सीधी 132 के वी सर्किट लाइन की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है तब से ट्रांसमिशन लाइन में ट्रिपिंग के कारण शहर में व्यवधान नहीं हुआ है।ट्रैनीज सहायक अभियंताओं एवं आउटसोर्स कार्मिकों से किया संवाद प्रबंध संचालक ने विनोबा भावे सबस्टेशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला सहायक अभियंताओं से संवाद किया और उनसे अभी तक प्राप्त प्रशिक्षण के संबंध में पूछताछ कर उनकी प्रगति का आंकलन किया । उन्होंने अधिकारियों से उन्हें हर ट्रेनिंग को संजीदगी से उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए ट्रैनीज अभियंताओं से कहा कि यही सीखने का समय है जो पूरे सेवा काल में काम आता है। उन्होंने सब स्टेशन में कार्य आउटसोर्स कार्मिकों से भी संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया।यह अधिकारी रहे उपस्थित निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता डी के अग्रवाल,के.एम. सिंघल, सतीश दुबे, अतिरिक्त मुख्य अभियंता टेस्टिंग सर्कल जबलपुर आर.सी. शर्मा,अधीक्षण अभियंता मनोज असाटी, ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस जबलपुर सर्कल के अधीक्षण अभियंता आर.एस. पांडे, कार्यपालन अभियंता ए.पी.एस. चौहान सहित नरेंद्र पटेल, शशि शेखर, चेतन यादव आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article