*12 साल का कालखंड विकास के साथ विश्वास को भी सशक्त करने रहा है:- श्री राकेश सिंह*

News Desk
4 Min Read

प्रधानमंत्री मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम अंतर्गत मंत्री श्री सिंह ने पश्चिम विधानसभा में किया जनसंपर्क एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान.जबलपुर विगत 12 वर्षों में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। यह कालखंड केवल योजनाओं का नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को सशक्त करने का भी रहा है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों की समृद्धि, युवाओं को रोजगार के अवसर, आधुनिक अधोसंरचना और डिजिटल क्रांति के माध्यम से देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है, यह बात प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने 12 साल विकास के विश्वास के जनकल्याण के कार्यक्रम अंतर्गत पश्चिम विधानसभा में गढ़ा बावली से रामलीला मैदान तक जनसंपर्क पश्चात वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह के दौरान कही।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित केंद्र सरकार के 12 वर्षपूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है इसी क्रम में पश्चिम विधानसभा में पश्चिम क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने गढ़ा बाजार क्षेत्र में जनसम्पर्क कर नागरिकों का आभार व्यक्त किया, साथ ही रामलीला मैदान सामुदायिक भवन गढ़ा में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठजनों का सम्मान किया।मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पीएम आवास और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। आज भारत विश्व मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। यह 12 वर्षों की यात्रा सेवा, सुशासन और समर्पण की यात्रा है, जिसने विकास के साथ-साथ जनविश्वास को भी मजबूत किया है।उन्होंने कहा हम सबका संकल्प है कि विकसित भारत के निर्माण हेतु इसी गति और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाया जाए। यही 12 वर्षों की सबसे बड़ी उपलब्धि और जनकल्याण का आधार है।श्री राकेश सिंह ने कहा कि विकास भी, विरासत भी भारत की प्रगति का संकल्प है जहाँ एक ओर आधुनिक बुनियादी ढाँचे, तकनीक और जनकल्याण योजनाओं के माध्यम से विकास को गति दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर हमारी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन भी किया जा रहा है, देश के यह तस्वीर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह यात्रा निरंतर अविरल चलती रहेगी।श्री सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा जबलपुर भी आज तेजी के साथ विकसित महानगर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, प्रदेश का सबसे बढ़ा फ्लाई ओवर, देश की सबसे बड़ी रिंग रोड जैसे कार्य तो पूर्ण हो रहे है और आने वाले दो सालों में जबलपुर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा, यहाँ फ्लाई ओवर की श्रंखला होंगी जिससे यातायात सुचारु होगा, माँ नर्मदा का तट सरयू नदी की तर्ज पर विकसित होगा जिससे आध्यात्मिक पर्यटन बढ़ेगा, साथ ही साथ सुंदर चौराहे व्यवस्थित यातायात जबलपुर में होगा और यह सब सम्भव होगा आपके द्वारा भाजपा को दिए आशीर्वाद से, आपके आशीर्वाद से ही केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है और आज देश, प्रदेश के साथ साथ हमारा जबलपुर उन्नति कर रहा है।*वरिष्ठ जनों का किया सम्मान :-* कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में निवासरत बुजुर्ग और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान मंत्री श्री राकेश सिंह ने किया।इस अवसर पर अभय सिंह ठाकुर, कौशल सूरी, मंडल अध्यक्ष प्रणय गुप्ता, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, प्रशांत दुबे, नरेश पटेल, संतोष यादव, अजय तिवारी, अनिल वर्मा, दिलीप पटेल, प्रिया संजय तिवारी, राहुल साहू, जीतू कटारे, सुनील पूरी गोस्वामी, पूजा पटेल आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्त्ता भी उपस्थित थे।

Share This Article