माँ महाकाली की दिव्य विसर्जन यात्रा: जन-जन से शामिल होने की अपील श्री वृहत् महाकाली जन्म उत्सव परिवार, गढ़ा पुरवा, जबलपुर

News Desk
1 Min Read

जबलपुर। दीपावली के पावन पर्व पर गढ़ा पुरवा में स्थापित माँ महाकाली के अलौकिक स्वरूप की विसर्जन यात्रा में शहर के सभी धर्मप्रेमियों को सादर आमंत्रित किया जाता है। भक्ति और शक्ति की यह भव्य यात्रा 2 नवंबर 2025, रविवार को शाम 6:00 बजे गढ़ा पुरवा से आरंभ होगी। माँ की इस विदाई में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाएँ और अगले वर्ष फिर आने की कामना के साथ नम आँखों से विदाई दें विसर्जन यात्रा का ऐतिहासिक मार्ग (शाम 6:00 बजे से) ​समिति ने समस्त नागरिकों से इस दिव्य यात्रा के दर्शन और भागीदारी के लिए मार्ग पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।आरंभ: गढ़ा पुरवा प्रमुख पड़ाव: झंडा चौक , पंडा की मढ़िया , गढ़ा बाजार , चिकनी कुआं , देवताल , त्रिपुरी चौक ,शास्त्री नगर। समापन: तिलवारा घाट (पवित्र नर्मदा तट पर विसर्जन) समिति का विशेष आग्रह: “हम सभी भक्तों से अनुरोध करते हैं कि माँ की विदाई में शांति, व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखें। माँ की महिमा का बखान करते हुए, इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करें।”

Share This Article
Leave a comment