जबलपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में भाजपा जबलपुर महानगर द्वारा *कल बुधवार 24 दिसंबर को शाम 5 बजे* भाजपा कार्यालय रानीताल में कार्यकर्ताओ द्वारा दीप प्रजावलित कर दीपोत्सव मनाया जायेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने बताया श्रद्धेय अटल जी की जन्मशताब्दी जन्म जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है इसी क्रम में बुधवार को दीपोत्सव एवं *गुरुवार 25 दिसंबर* को उनकी जयंती दिवस पर जबलपुर महानगर के सभी 967 बूथों में जन्म जयंती मनाई जाएगी।भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने सभी कार्यकर्त्ताओ से उपस्थिति की अपील की है।
