बांग्लादेश में हिन्दुओं के प्रति बढ़ती अराजकता और नरसंहार की घटनाओं को लेकर भारत सहित अन्य देशों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। हाल ही में बांग्लादेश में दीपू दा स की निर्मम हत्या ने इन घटनाओं को और भी गंभीर बना दिया है। लगातार सामने आ रही घटनाओं में यह देखा गया है कि एक विशेष धर्म—हिन्दू समुदाय—को निशाना बनाकर हत्याएं की जा रही हैं, जबकि इन मामलों में बांग्लादेश सरकार की ओर से मौन समर्थन का आरोप भी लग रहा है।इन घटनाओं से समाज और देश का मन आहत है। इसी के विरोध में समाजवादी पार्टी के आशीष मिश्रा ने कहा है कि लगातार सरकार के द्वारा आयात और निर्यात भी बांग्लादेश से किया जा रहे हैं जिस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा देनी चाहिए हमारा खाकर हम ही को गुर्रेन जैसा बांग्लादेश कर रहा है वहीं प्रदेश आदिवासी मिश्रा ने कहा है कि इस मामले पर केंद्र सरकार भी मौन बैठी हुई है हिंदुओं के बचाव में अभी तक किसी भी प्रकार की कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है जिसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने शहर के मालवीय चौक पर बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ बांग्लादेश का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चंद यादव, प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा, मीडिया प्रभारी चंदन सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही राजेश यादव, दीपेंद्र दुबे, राहुल अहिरवार, संतोष यादव, राजेंद्र पटेल, अब्दुल कय्यूम, एडवोकेट फिरोज अंसारी, राम पटेल, अभि शर्मा, अंबिका प्रसाद बर्मन एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार तुरंत रोके जाएं।
