एम.पी. ट्रांसको के 11 कार्मिकों को नये साल में उच्चवेतनमान का लाभ

News Desk
1 Min Read

जबलपुर। एम.पी. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) ने अपने 11 कार्मिकों को नए साल का तोहफा देते हुए अगले स्तर के चतुर्थ समयमान वेतन का लाभ दिया है।”एम.पी. ट्रांसको के मुख्य अभियंता श्री धीरेन्द्र सिंह ने बताया है कि जिन कार्मिकों को 35 वर्ष का चतुर्थ समयमान वेतनमान स्वीकृत किया गया है,उससे लाभान्वित होने वालों मे 01 वरिष्ठ सबस्टेशन पर्यवेक्षक नॉर्बर्ट राकेश गुस्ताव,02 परीक्षण पर्यवेक्षक हरीश कुमार सिखेरिया, स्व. श्री रामहेत भारती (मृत्युउपरांत) तथा 08 वरिष्ठ परीक्षण सहायक सोहन लाल वर्मा, नर्मदा प्रसाद राठौर, अजय पटेल, शिव चरण गुप्ता, गोपाल कृष्ण वर्मा, राम स्वरूप वर्मा, संतोष कुमार जैन एवं दिलीप कुमार राजपूत शामिल है।

Share This Article