बढ़ते अपराधों के खिलाफ जनता ने कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के साथ घेरा विजय नगर थाना*

News Desk
4 Min Read

जबलपुर विजयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ते अपराधों को लेकर स्थानीय जनता एवं कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने विजयनगर थाने का घेराव किया.. मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि पूर्व पार्षद जितिन राज एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा व कांग्रेस नेता अन्नू तिवारी ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि विगत कई दिनों से विजयनगर थाना अंतर्गत प्रतिदिन कोई ना कोई अपराधिक घटना घटित हो रही है शाम ढलते ही पूरे क्षेत्र में कारों में सवार युवक शराब की बोतले रख खुलेआम शराब खोरी करते नजर आते हैं इन युवकों की कारो व अन्य दो पहिया वाहनों में चाकू पिस्टल जैसे हथियार रखना आम बात हो गई है और महिलाओं से छेड़खानी चाकू बाजी लूट चोरी जैसी घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं हाल ही में विजयनगर में जसवीर राजपूत के साथ लूटपाट मारपीट हुई लेकिन पुलिस ने सारे क्षेत्र में कैमरे लगे होने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की इसी तरह अहिंसा चौक स्थित सेम मोटर में विगत 1 महीने में दो बार चोरी हो चुकी है लेकिन बड़ी हास्यास्पद बात है कि अभी तक FIR तक नहीं हुई इस मामले में हाल ही में विगत सप्ताह आदित्य पटेल नामक युवक पर बिना वजह मामूली पार्किंग को लेकर अपराधिक प्रवृत्ति के युवकों ने चाकू से हमला कर दिया एवं उनसे सोने की चैन भी छुड़ा ले गए और वह युवा के अपराध की सोशल मीडिया पर बेखौफ होकर रील बना रहे हैं इतना सब कुछ होने के बावजूद विजयनगर पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है. ज्ञापन सौंपते हुए स्थानीय जनता ने पुलिस अधिकारियों से मांग की की विजयनगर थाना अंतर्गत आने वाली शराब दुकानों के आसपास पुलिस द्वारा की सघन चेकिंग की जाए, क्षेत्र में अघोषित आहातो पर छापेमारी की जाए क्षेत्र के अंतर्गत बहुत सारे होटल व स्पा सेंटर में आपराधिक युवकों का रुकना व आपराधिक गतिविधियां संचालित करना यह सामान्य बात हो गई है इस पर कड़ी कार्यवाही की जाये. स्पा सेंटर में सपा के नाम पर देह व्यापार की खबरें विजयनगर क्षेत्र में आम हो गई है. पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के पार्कों सनी गलियों जीरो डिग्री रोड होटल स्पा सेंटर में पुलिस द्वारा नियमित दबिश दी जाये एवं गस्त की जाये ताकि क्षेत्र को अपराध मुक्त किया जा सके, जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय जनता मोर्चा बनाकर दीनदयाल चौराहे से सैकड़ो की संख्या में विजयनगर थाने की और नारेबाजी करते हुए पहुंचे. पंकज पाण्डेय, सोनू कुकरेले, भानु यादव, पप्पी सोनी, बसंत ठाकुर, सचिन जैन, राजा रैकवार, शुभम अग्रवाल, अभिनव बाजपेई, करन ठाकुर,अभ्युत बाजपेई,अतुल सोनी, पिंटू चौधरी, नितेश साहू, अनुराज राजपूत, सौरभ मिश्रा, रचित वर्मा, शिवम् हल्दकार, अमर धरमपुरिया, मनोज दुबे, अभिषेक, मोनू खंडेलवाल, रोहित तिवारी, आदेश चौबे, हेमंत साहू, धर्मेंद्र दरबारी, मोंटी अग्रवाल, सत्येंद्र जैन, विकास जैन, संजय सोनी, सचिन कुकरेले, मुन्ना ठाकुर, संजू अहिरवार, नीलेश अहिरवार, रोशन चौधरी, नीरज सोनी, सावन चौधरी, चिंटू मिश्रा, अभिषेक रैकवार, अंकित मिश्रा सहित सैंकड़ो स्थानीय नागरिक मौजूद रहे

Share This Article