ट्रांसमिशन लाइन कॉरिडोर में अवैध निर्माणों पर एमपी ट्रांसको का प्रदेशव्यापी अभियान

News Desk
1 Min Read

जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में किए गए अवैध एवं घातक निर्माणों को हटा कर नागरिक जीवन सुरक्षित करने के अपने विशेष अभियान के क्रम में छतरपुर की 132 केवी छतरपुर–बिजावर एवं छतरपुर–नौगांव लाइनों के 27 मीटर सुरक्षा क्षेत्र के भीतर किए गए अवैध निर्माणों को हटवाने की कार्यवाही की।मुख्य अभियंता डी.के. अग्रवाल ने बताया कि संबंधित व्यक्तियों को पूर्व में नोटिस देकर आगाह किया गया था, परंतु निर्माण नहीं हटाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसका उद्देश्य संभावित विद्युत दुर्घटनाओं से जन-सुरक्षा सुनिश्चित करना है।कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान जबलपुर सहित पूरे प्रदेश में चरणबद्ध रूप से चलाया जा रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि ट्रांसमिशन लाइनों के निर्धारित सुरक्षा कॉरिडोर में निर्माण न करें और नियमों का पालन करें।

Share This Article