प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया एमपी ट्रांसको के सबस्टेशन का औचक निरीक्षण गर्मी के मौसम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने दिए निर्देश

News Desk
1 Min Read

जबलपुर। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के 132 केवी सबस्टेशन बानमोर (मुरैना) का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सबस्टेशन की कार्यप्रणाली, वर्तमान लोड की स्थिति, कंट्रोल रूम के पैनल, बैटरी सेट तथा स्विचयार्ड में स्थापित विभिन्न उपकरणों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से उपकरणों के मेंटेनेंस, सिस्टम की विश्वसनीयता तथा गर्मी के मौसम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने की तैयारियों की जानकारी भी प्राप्त की।निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें : श्री तोमर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने पिछले वर्ष की तुलना में सबस्टेशन की क्षमता 70 एमवीए से बढ़ाकर 100 एमवीए किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बढ़ती गर्मी एवं उच्च विद्युत मांग को देखते हुए सभी आवश्यक तकनीकी एवं मेंटेनेंस कार्य समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किए जाएं, ताकि प्रदेश में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति बनी रहे।

Share This Article