*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत एमपी ट्रांसको के मुख्य अभियंता सिंघल ने किया तेजगढ़ सबस्टेशन का निरीक्षण आरडीएसएस के तहत हर्रई एवं झालोन के लिए बनाए जा रहे 33 केवी फीडरों के कार्यों का लिया जायजा

News Desk
1 Min Read

 जबलपुर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के मुख्य अभियंता (अति उच्च दाब निर्माण) श्री के.एम. सिंघल ने दमोह जिले स्थित 132 केवी एक्स्ट्रा हाई टेंशन सबस्टेशन तेजगढ़ का निरीक्षण किया।श्री सिंघल ने निरीक्षण के दौरान सबस्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों तथा अन्य तकनीकी गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने हर्रई एवं झालोन क्षेत्र के लिए आरडीएसएस के अंतर्गत बनाए जा रहे 33 केवी फीडरों के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।मुख्य अभियंता श्री सिंघल ने निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूर्ण सुरक्षा एवं सजगता के साथ किए जा रहे निर्माण कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आरडीएसएस के तहत निर्मित किए जा रहे इन दोनों फीडरों को शीघ्र पूर्ण कर ऊर्जीकृत किया जाना है, ताकि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं बेहतर गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।ये अधिकारी रहे उपस्थित-निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता श्री सिंघल के साथ कार्यपालन अभियंता (परीक्षण संभाग-1, जबलपुर) दीपक कुमार, कार्यपालन अभियंता (अति उच्च दाब निर्माण, जबलपुर) शशि शेखर, सहायक अभियंता शरद भाजीपाले तथा जूनियर इंजीनियर प्रशिक्षु राजेंद्र मिनौद और राहुल शिंदे सहित अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

 

Share This Article