जबलपुर -(नवनीत दुबे) हाल ही में सिवनी में हुए घटना क्रम से पुलिस महकमे में भूचाल आ गया,सर्वविदित है एडिशनल एस पी,दीपक मिश्रा थाना प्रभारी सतीश तिवारी ,सीएसपी,चंचलेश मरकाम द्वारा जो कृत्य किया गया जिसमें होटल संचालक से पुलिस टेक्स वसूली अभियान के तहत एक प्रेमी जोड़े को गांजे के केस में फसाने की धमकी का वीडियो वायरल हुआ ?ये बात तो जगजाहिर हो चुकी है ,पर मुद्दे की बात ये है के खाकी की अस्मिता को कलंकित करने वाले ये पुलिस अधिकारी किस सियासती आका के संरक्षण में निरंकुश ओर बेलगाम हुए ? हालांकि एडिशनल साहब का तो विवादों से पुराना नाता रहा है जहाँ भी पोस्टिंग मिली वही धन उगाही की राह खोज लेते थे ,कानून की आड़ में अवैधानिक तरीके इस्तेमाल करके, ऐसी चर्चा इनके महकमे के ही अधीनस्थों द्वारा की जारही है,विदित हो के कुछ माह पूर्व सिवनी हवाला कांड में भी साहब की भूमिका चर्चा में रही जिसमे 3 करोड़ की राशि के गबन की बात सामने आई थी,पर हाय री विडंम्बना साहब को गॉड फोथर मान कर उनके दिशा निर्देश में बनाई गई योजना में अधीनस्थ पुलिस कर्मी जेल की हवा खा रहे है,
हालांकि संभव है साहब की ईमानदार छबि को धूमिल करने ये हवा उड़ाई गई है और पूरा खेल थाना प्रभारी पूजा पांडेय का बनाया गया हो ?पर धुंआ बता रहा था आग कहा से लगी थी ,अब जो सत्यता है वह जेल में बंद तत्कालीन पुलिस कर्मी जाने ?लेकिन सिद्धार्थ होटल के संचालक संजय सनोडिया द्वारा खुलेआम वीडियो जारी करके अपनी पीड़ा का बखान किया जाना आरोपो से घिरे इन पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली को दर्शा रहा है,तो वही एक पीड़ित महिला द्वारा एडिशनल एस पी,दीपक मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाये जारहे है जिसमे महिला थाना प्रभारी संदीपिका ठाकुर का नाम चर्चा में जमकर है इसमे भी साहब के पद रसूख की बानगी देखने को मिल रही है ,और पुलिस की कार्यप्रणाली ओर बेगुनाह को गुनाहगार कैसे बनाया जाता है इसका भी खुलासा हो रहा है,अंततः मुद्दे की बात ये है के प्रदेश में मोहन यादव मुख्यमंत्री है और ग्रह मंत्रालय भी इनके ही पास है ,ऐसे में पुलिस की निरंकुश ओर बेलगाम कार्यप्रणाली के दृश्य ओर साक्ष्य सामने आना , सियासत की लचर कार्य नीति व शासकीय विभागों को हिटलरी फरमान का पालन करने काप्रश्न भी खड़ा कर रही है ?
