*’आपातकाल : काला दिवस’ विषय पर संगोष्ठी कल भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह करेंगे सम्बोधित*

News Desk
2 Min Read

जबलपुर – भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा आपातकाल : काला दिवस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन कल गुरुवार 25 जून को दोपहर 2 बजे से कल्चर स्ट्रीट भंवरताल उद्यान में किया गया है। संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह जी सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया 25 जून 1975 को देश में लोकतंत्र कि हत्या करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी ने देश में आपातकाल लगाया था और हजारों लोगो को जेलों में निरुद्ध किया था, यह दिन देश के लिए काला दिवस साबित हुआ और हम इसे काला दिवस के रूप में मनाते है इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कल संगोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमे युवाओं संस्कारधानी के युवा वर्ग को हमारे वक्ता सम्बोधित करेंगे, साथ ही लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया जायेगा।भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह का आगमन कल जबलपुर भारतीय जनता पार्टी मप्र के प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह का कल गुरुवार 25 जून को प्रातः 8:15 बजे वाई मार्ग से जबलपुर आगमन होगा। डॉ महेंद्र सिंह कल प्रातः 10:30 बजे साइंस कॉलेज मैदान में पौधारोपण करेंगे. डॉ सिंह दोपहर 2 बजे कल्चर स्ट्रीट में आपातकाल काला दिवस पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करेंगे। डॉ सिंह शाम 4:30 बजे सड़क मार्ग से भोपाल रावना होंगे।

Share This Article