समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का फूटा घड़ा डॉ. आदर्श विश्नोई पर घोटालों के आरोप, सपाईयों ने की FIR दर्ज करने की मांग

News Desk
2 Min Read

जबलपुर – मालवीय चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. आदर्श विश्नोई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में वैक्सीन, भर्ती और जमीन जैसे कई बड़े घोटाले हुए हैं। इसके साथ ही, उक्त अधिकारी पर शासन से छुपाकर करीब 12 से 14 विदेश यात्राएं करने और बेनामी संपत्ति अर्जित करने का भी आरोप लगाया गया है। सपा कार्यकर्ताओं ने मालवीय चौक पर डॉ. विश्नोई के भ्रष्टाचार का प्रतीकात्मक घड़ा फोड़कर अपना विरोध जताया और सरकार से उन्हें तुरंत पद से हटाकर उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की है। समाजवादी पार्टी का कहना है कि लगातार भ्रष्टाचार करने के बावजूद भी डॉक्टर आदर्श विश्नोई को पाटन विधायक द्वारा संरक्षण प्राप्त थे जिसके चलते उनके हौसले बुलंद हैं और उनके द्वारा बड़े-बड़े भ्रष्टाचार किया जा रहे हैं वहीं समाजवादी पार्टी में जबलपुर कमिश्नर का कलेक्टर एवं सीएमएचओ जबलपुर को पूर्व में शिकायत दे चुके हैं और शिकायत देने के बाद भी आज दिनांक तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही या पूछताछ नहीं की गई समाजवादी पार्टी ने कहा है कि हमने तमाशा और प्रतिवेदन लगाकर शिकायत की हैउपस्थित मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र यादव जी प्रदेश सचिव कमलेश पटेल , प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा , वरिष्ठ बेनी प्रसाद उड़िया ,राम बालक पटेल, राहुल अहिरवार ,संतोष यादव ,दीपेंद्र दुबे, मनीष पटेल एडवोकेट दीपांशु साहू एडवोकेट बलविंदर सिंग.

Share This Article