दिया तले अंधेरा, स्वच्छता का ज्ञान देने वाले नगर निगम में ही डंप होने लगा कचरा, बदबू से कर्मचारी व नागरिक हो रहे परेशान मा.अ.आयोग ने जनहित में संज्ञान लेकर आयुक्त से तलब किया प्रतिवेदन

News Desk
2 Min Read

जबलपुर शहर के नागरिको को स्वच्छता का पाठ पढाने वाले नगर निगम में ही दिया तले अंधेरा है। निगम मुख्यालय के कॉल सेंटर के ठीक सामने और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग से चंद कदमों की दूरी पर ही कचरा डंप किए जाने का मामला सामने आया है। मुख्यालय के सामने कचरा डंप किये जाने से वहां गंदगी और बदबू का अंबार लग गया है, इस कारण वहां आने वाले कर्मचारियों और आम नागरिकों को कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम प्रांगण में बने बायो टॉयलेट के भी गंदा रहने व पानी की किल्लत बनी रहती है। इससे नगर निगम की खुद छवि धूमिल हो रही है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को स्थानीय लोगों ने शिकायत भी की है, लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है। मप्र मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया कि मामले को जनहित में संज्ञान में लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग की मुख्यपीठ भोपाल में प्रकरण पर सुनवाई करते हुये, आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह की एकलपीठ ने प्रथम दृष्टया मानव अधिकारो के उल्लघंन का मामला मानकर, जबलपुर के नगर निगम आयुक्त से मामले की जांच कराकर, की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्‍ताह में तलब किया है।

Share This Article