जबलपुर कल दिनांक 8.10.2026 की मध्यरात्रि लगभग 1:00 बजे एसबीआई चौक पर निर्मित हो रहे दुर्गा पंडाल में काम रुकवाने की मंशा से विजयनगर थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिविल ड्रेस में दोपहिया वाहन से पहुँचे और टेंट कर्मचारी से अभद्र भाषा में बात करते हुए टेंट हटाने तथा मूर्ति की स्थापना नहीं होने देने की बात करने लगे। इस बात का विरोध समिति के अध्यक्ष जितिन राज एवं रामेश्वर गिरी ने किया।थाना प्रभारी ने राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर तथा धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों का हनन करते हुए उल्टा समिति के अध्यक्ष जितिन राज एवं रामेश्वर गिरी के विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया।इस दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई के विरोध में कल दिनांक 10/10/2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया जाएगा। साथ ही, विजयनगर थाना प्रभारी के विरुद्ध FIR दर्ज करने तथा जितिन राज एवं रामेश्वर गिरी के खिलाफ दर्ज प्रकरण की जाँच कर उसे समाप्त करने की मांग की जाएगी।दिनांक: 10/10/2026 (शनिवार)समय: दोपहर 03:30 बजे स्थान: पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय, जबलपुर सौरभ नाटी शर्मा जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर जबलपुर
