ग्वारीघाट तीर्थ क्षेत्र में तखत पर बैठकर शराबखोरी, पुलिस गश्त नदारद

News Desk
1 Min Read

जबलपुर। ग्वारीघाट तीर्थ क्षेत्र, नर्मदा तट पर वायरल वीडियो ने शासन-प्रशासन को शर्मसार कर दिया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दिन-दहाड़े उस तखत पर बैठकर शराब पी जा रही है, जहां पुरोहित पूजा-पाठ और कथा करते हैं।यह मां नर्मदा और करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर सीधा प्रहार है।समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा ने कहा कि इस घटना से साफ है कि *घाट पर पुलिस प्रशासन की जो नियमित गश्त होनी चाहिए, वह कहीं भी नहीं हो रही है।* तीर्थ क्षेत्र को असामाजिक तत्वों के हवाले छोड़ दिया गया है। प्रशासन की इस लापरवाही से ही ऐसे लोग बेखौफ होकर पवित्र स्थल पर शराबखोरी कर रहे हैं।समाजवादी पार्टी की मांग है कि -वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर तत्काल FIR दर्ज हो।ग्वारीघाट पर स्थाई पुलिस बल और 24 घंटे गश्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। समस्त नर्मदा घाटों को नशा-मुक्त घोषित कर कड़ी निगरानी की जाए।यदि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी उग्र आंदोलन करेगी l

Share This Article